Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गूगल ने एआई चैटबॉट के 'इंसान की तरह बर्ताव' करने का दावा करने वाले इंजीनियर को हटाया

short by रौनक राज / on Saturday, 23 July, 2022
गूगल ने ब्लेक लेमॉईन नामक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को नौकरी से निकाल दिया है जिसका दावा था कि कंपनी का एआई चैटबॉट LaMDA 'संवेदनशील' व 'इंसान की तरह बर्ताव' करता है। इससे पहले ब्लेक को सवैतनिक अवकाश पर भेजा गया था। गूगल ने कहा था कि उसने ब्लेक के दावों की 'व्यापक समीक्षा की' और उन्हें 'पूरी तरह से निराधार पाया'।
read more at Reuters