Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गूगल ने की कोर टीम के 200 कर्मचारियों की छंटनी, भारत में करेगी भर्तियां: रिपोर्ट

short by श्वेता भारती / on Thursday, 2 May 2024
सीएनबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने अपनी कोर टीम के कम-से-कम 200 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। बकौल रिपोर्ट, छंटनी से प्रभावित कुछ रोल्स के लिए कंपनी भारत और मेक्सिको में भर्तियां करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ने कैलिफोर्निया स्थित अपने ऑफिस की इंजीनियरिंग टीम से कम-से-कम 50 लोगों की छंटनी की है।