Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गृह मंत्रालय ने 5 एनजीओ की विदेशी फंडिंग का लाइसेंस किया रद्द: रिपोर्ट्स

short by श्वेता भारती / on Thursday, 4 April, 2024
रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के विभिन्न प्रावधानों के कथित उल्लंघन को लेकर 5 एनजीओ का पंजीकरण रद्द कर दिया है। इन एनजीओ में सीएनआई सिनोडिकल बोर्ड ऑफ सोशल सर्विसेज़, वॉलंटरी हेल्थ असोसिएशन ऑफ इंडिया, इंडो-ग्लोबल सोशल सर्विस सोसायटी, चर्च ऑक्ज़िलरी फॉर सोशल ऐक्शन और इवेंजेलिकल फेलोशिप ऑफ इंडिया शामिल हैं।