Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केंद्र ने राजस्थान सीएम के हेलीकॉप्टर को अनुमति न देने के दावे को नकारा, गहलोत ने दिया जवाब

short by उमंग शुक्ला / on Saturday, 9 September, 2023
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दावे 'जी20 के कारण उदयपुर से सीकर जाने के लिए हेलीकॉप्टर को अनुमति नहीं मिली' का खंडन किया है। बकौल गृह मंत्रालय, मुख्यमंत्री के किसी भी अनुरोध को अस्वीकार नहीं किया गया। इसपर गहलोत ने ट्वीट किया, "सुबह 10:48 बजे उड़ान की अनुमति का ई-मेल किया...दोपहर 3:58 बजे अनुमति मिली।"