गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा सीट से दाखिल किया अपना नामांकन
लोकसभा चुनाव के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल उनके साथ थे। उन्होंने कहा, “मैं इस सीट से 30 वर्षों तक विधायक, सांसद रहा हूं। इस क्षेत्र की जनता ने मुझे बहुत प्यार दिया है।"
read more at X


