गृह मंत्री ने पुल हादसे को लेकर मिज़ोरम के सीएम व राज्यपाल से बात कर मदद का दिया आश्वासन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पुल हादसे को लेकर मिज़ोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति और मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा से बात कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। शाह ने ट्वीट कर कहा, "मिज़ोरम में हुई दुर्घटना से बेहद दुखी हूं।" गौरतलब है कि मिज़ोरम में एक निर्माणाधीन रेलवे पुल के ढहने से 17 मज़दूरों की मौत हो गई।
read more at भाषा


