गृहमंत्री अमित शाह ने कोलकाता में सौरव गांगुली के घर पर किया डिनर
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के कोलकाता स्थित आवास पर डिनर किया। डिनर में शाह के साथ पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी समेत कई बीजेपी नेता मौजूद रहे। वहीं, शाह ने भारत की आज़ादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में विक्टोरिया मेमोरियल में एक समारोह को भी संबोधित किया।
read more at ABP न्यूज़


