Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गे वकील ने एससी से समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता न मिलने के बाद कोर्ट के सामने की सगाई

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 18 October, 2023
सुप्रीम कोर्ट द्वारा समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने से इनकार किए जाने के एक दिन बाद बुधवार को गे वकील उत्कर्ष सक्सेना और उनके पार्टनर अनन्य कोटिया ने सर्वोच्च अदालत के सामने सगाई कर ली। अनन्य ने उन्हें रिंग पहनाते उत्कर्ष की तस्वीर शेयर कर 'X' पर लिखा, "कल हम आहत थे...आज हम कोर्ट वापस गए और सगाई की।"