गैंगस्टर दीपक बॉक्सर का फर्ज़ी पासपोर्ट बनाने वाले आरोपी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार को गैंगस्टर दीपक बॉक्सर का फर्ज़ी पासपोर्ट बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान महफूज़ खान उर्फ भूरा दलाल के रूप में हुई व उसके पास से पुलिस ने 15 पासपोर्ट, 7 आधार कार्ड, 7 पैन कार्ड व अन्य सामान ज़ब्त किया। दीपक को मेक्सिको से गिरफ्तार किया गया था।
read more at हिन्दुस्तान


