Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गैब्रियल एटल बने फ्रांस के सबसे युवा व पहले समलैंगिक प्रधानमंत्री

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Tuesday, 9 January, 2024
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार को शिक्षा मंत्री गैब्रियल एटल को प्रधानमंत्री नियुक्त किया। खुद को समलैंगिक बता चुके 34-वर्षीय गैब्रियल फ्रांस के सबसे युवा और पहले समलैंगिक प्रधानमंत्री बन गए हैं। मैंक्रो ने सोमवार को 62-वर्षीय एलिज़ाबेथ बॉर्न का इस्तीफा स्वीकार किया था जिन्होंने 2 वर्ष से भी कम समय के लिए फ्रांसीसी प्रधानमंत्री का पद संभाला।