गो फर्स्ट ने वित्तीय संकट के चलते 3 और 4 मई के लिए रद्द कीं सभी उड़ानें
गो फर्स्ट के सीईओ कौशिक खोना ने 'पीटीआई' से कहा है कि एयरलाइन ने 3-4 मई के लिए शेड्यूल्ड सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। बकौल कौशिक, प्रैट ऐंड व्हिटनी द्वारा इंजन की आपूर्ति नहीं किए जाने के कारण एयरलाइन वित्तीय संकट से जूझ रही है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने एनसीएलटी के समक्ष दिवालिया प्रक्रिया आवेदन दाखिल किया है।
read more at ABP न्यूज़


