गोमेकैनिक ने की अपने 70% कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की घोषणा
कार सर्विस और रिपेयर स्टार्टअप 'गोमेकैनिक' ने अपने 70% कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की है। कंपनी के को-फाउंडर अमित भसीन ने एक लिंक्डइन पोस्ट में लिखा, "हर हाल में मुनाफे की नीति के कारण हमने फैसले लेने में बड़ी गलतियां कीं, खासकर वित्तीय मामलों में, जिसका हमें अफसोस है। हम मौजूदा स्थिति की पूरी ज़िम्मेदारी लेते हैं।"
read more at Linkedin


