Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गोवा के पूर्व सीएम पर्रिकर के नाम पर रखे गए मोपा इंटरनैशनल एयरपोर्ट का पीएम ने किया उद्घाटन

short by अनिल कुमार / on Sunday, 11 December, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गोवा में मोपा इंटरनैशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया जिसकी आधारशिला नवंबर 2016 में उन्होंने रखी थी। प्रधानमंत्री ने कहा, "मुझे खुशी है कि इस एयरपोर्ट का नाम मेरे प्रिय सहयोगी दिवंगत मनोहर पर्रिकर (पूर्व मुख्यमंत्री) के नाम पर रखा गया है।" उन्होंने कहा, "बीते 8-वर्षों में देश में करीब 72 नए एयरपोर्ट बने हैं।"