गोवा के पूर्व सीएम फालेयरो ने छोड़ी टीएमसी, राज्यसभा सांसद के पद से दिया इस्तीफा
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुईज़िन्हो फालेयरो ने टीएमसी छोड़ दी है और राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा, "मैं फिलहाल किसी पार्टी में शामिल नहीं हो रहा।" 'पीटीआई' के मुताबिक, फालेयरो द्वारा गोवा विधानसभा चुनाव में गोवा फॉरवर्ड पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने से मना करने के बाद से टीएमसी उनसे नाराज़ थी।


