गोविंदा की भांजी व ऐक्ट्रेस आरती सिंह ने अपनी संगीत सेरेमनी में किया डांस, वीडियो आया सामने
अभिनेता गोविंदा की भांजी व टीवी अभिनेत्री आरती सिंह ने अपनी संगीत सेरेमनी में 'मुझे साजन के घर जाना है' और 'ओ बाबुल' गाने पर डांस किया। ऐक्टर करण सिंह ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर आरती के परफॉर्मेंस का वीडियो पोस्ट कर लिखा, "सच्चा प्यार ढूंढने के लिए बधाई।" बकौल रिपोर्ट्स, आरती बिज़नेसमैन दीपक चौहान से 25 अप्रैल को शादी करेंगी।
read more at ABP न्यूज़


