Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ग्रीन पटाखों की बिक्री की अनुमति दें: दिल्ली, राजस्थान व ओडिशा के सीएम से स्टालिन

short by सकुल गर्ग / on Friday, 15 October 2021
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने दिल्ली, राजस्थान और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों से उनके राज्यों में पटाखों पर लगा प्रतिबंध हटाकर ग्रीन पटाखों की बिक्री की अनुमति देने का आग्रह किया है। गौरतलब है, सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अधिकारी शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के आधार पर पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल की अनुमति दे सकते हैं।
read more at ANI