ग्रेटा थनबर्ग के नाम पर रखा गया मेंढक की नई प्रजाति का नाम; जारी की गई तस्वीर
पनामा में मेंढक की मिली नई प्रजाति का नाम पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के नाम पर प्रिस्टिमैंटिस ग्रेटाथनबर्ग और ग्रेटा थनबर्ग रेनफ्रॉग रखा गया है। विज्ञान पत्रिका ज़ूकीज़ के मुताबिक, मेंढक 2012 में खोजा गया था और इसे प्रिस्टिमैंटिस परिवार का हिस्सा माना जाता था लेकिन इसके हालिया डीएनए विश्लेषण से पुष्टि हुई कि यह एक नई प्रजाति है।


