Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

घाटा कम होने के बाद 10% तक उछले इस कंपनी के शेयर, LIC की है बड़ी हिस्सेदारी

short by Vipranshu / on Friday, 23 May, 2025
रिलायंस होम फाइनेंस के शेयरों में शुक्रवार को करीब 10% की तेज़ी देखी गई और यह ₹3.63 पर बंद हुआ। गौरतलब है कि यह तेज़ी कंपनी द्वारा मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए जाने के बाद आई है जिसमें उसका नेट लॉस ₹6.75-करोड़ से घटकर ₹0.69 करोड़ रह गया है। एलआईसी के पास इस कंपनी के 74,86,599 (1.54%) शेयर हैं।