घने कोहरे की चादर में लिपटे दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्से, ट्रेनें व उड़ानें प्रभावित
दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे ट्रेनों और उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ। दिल्ली आने-जाने वालीं ट्रेनें देरी से चल रही हैं और कुछ मार्गों पर ट्रेनों का समय बदला गया है। दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों को उड़ान परिचालन की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन्स से संपर्क करने की सलाह दी।
read more at हिन्दुस्तान


