Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

घबराने की ज़रूरत नहीं, भारत के पास तेल-गैस का पर्याप्त भंडार है: इंडियन ऑयल

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Friday, 9 May, 2025
भारत-पाकिस्तान में संघर्ष के बीच इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कहा है कि देशभर में ईंधन और एलपीजी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और लोगों को घबराहट में खरीदारी करने की आवश्यकता नहीं है। कंपनी ने कहा, "हमारी आपूर्ति लाइनें सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं और सभी आउटलेट्स पर ईंधन और एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।"