घर के एक कमरे में 11 साल तक प्रेमिका को छिपाए रखने वाले शख्स ने केरल में उससे की शादी
पलक्कड़ (केरल) में परिवार को बताए बिना अपनी प्रेमिका सजिता को करीब 11-साल तक अपने घर के एक कमरे में छिपाने वाले रहमान नामक शख्स ने कानूनी तौर पर उससे शादी कर ली है। सजिता 18-साल की उम्र में अपना घर छोड़कर रहमान के साथ रहने लगी थी। सजिता के माता-पिता भी सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में उसकी शादी में शामिल हुए।


