घर बैठेंगे तो नहीं मिलेगी सैलरी: सुरक्षा को लेकर दफ्तर नहीं आ रहे कश्मीरी पंडितों से एलजी
जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को महीनों से धरने पर बैठे कश्मीरी पंडित कर्मचारियों से कहा कि यदि वह काम पर नहीं लौटेंगे तो उनको वेतन नहीं दिया जाएगा। दरअसल, कश्मीरी पंडित टारगेट किलिंग के विरोध में अपने तबादले की मांग को लेकर प्रदर्शनरत हैं। बकौल सिन्हा, कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए गए हैं।
read more at abp न्यूज़


