Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

घर में जो पजामा पहनती हैं उससे बेहद अलग: बेटी की फोटो पर शाहरुख

short by तान्या झा / on Tuesday, 24 January, 2023
अभिनेता शाहरुख खान ने बेटी सुहाना खान की एक तस्वीर पर इंस्टाग्राम पर कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, "बेहद खूबसूरत, आप घर में जो पजामा पहनती हैं उससे बिल्कुल अलग लग रही हैं।" तस्वीर में सुहाना काले रंग की गाउन में नज़र आ रही हैं। गौरतलब है, फिल्ममेकर ज़ोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज़' से सुहाना बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।
read more at Hindustan Times