घरेलू उड़ानों में वाई-फाई सुविधा देने वाली देश की पहली एयरलाइंस बनी एअर इंडिया
एअर इंडिया घरेलू उड़ानों में वाई-फाई इंटरनेट सुविधा देने वाली देश की पहली एयरलाइंस बन गई है। एयरलाइंस के चीफ कस्टमर एक्सपीरियंस राजेश डोगरा ने कहा, "कनेक्टिविटी अब आधुनिक यात्रा का अभिन्न अंग है…उम्मीद करते हैं...हमारे यात्री इस नई सुविधा का आनंद लेंगे।" उड़ान के दौरान यात्री 10,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर एकसाथ कई डिवाइस कनेक्ट कर सकेंगे।
read more at ABP न्यूज़


