Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

घर हड़पने के प्रयास के मामले में कॉनमैन किरण पटेल की पत्नी हुई गिरफ्तार

short by सुप्रभा सक्सेना / on Tuesday, 28 March, 2023
अहमदाबाद (गुजरात) पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कॉनमैन किरण पटेल की पत्नी मालिनी को शहर के एक वरिष्ठ नागरिक का घर हड़पने के मामले में गिरफ्तार किया है। मामले में किरण पर धोखाधड़ी और आपराधिक साज़िश रचने के आरोप लगाए गए जबकि मालिनी पर उसका साथ देने के आरोप हैं। दंपति के खिलाफ पिछले हफ्ते एफआईआर दर्ज हुई थी।