Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
चींटियों के कारण छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पताल का हुआ बुरा हाल, बंद करने पड़े दो ऑपरेशन थिएटर
short by Anuj / on Thursday, 30 July, 2026
दुर्ग (छत्तीसगढ़) के एक सरकारी अस्पताल के दो ऑपरेशन थिएटरों को चींटियों के कारण बंद किया गया है। भारी बारिश के बाद बड़ी संख्या में पंख वाली चींटियों के घुसने से ओटी को पिछले 10 दिनों से बंद रखा गया है। सिविल सर्जन डॉ. आशीष मिंज ने बताया कि ओटी बंद होने से किसी सर्जरी पर असर नहीं पड़ा है।