चिंता की कोई बात नहीं है: आईसीयू में भर्ती होने की रिपोर्ट्स के बाद पहले बयान में रतन टाटा
टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा (86) ने आईसीयू में भर्ती होने की रिपोर्ट्स के बाद पहला बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, "मैं अफवाहों से परिचित हूं, मैं बताना चाहता हूं कि ये सभी दावे सही नहीं हैं।" उन्होंने बताया, "चिंता करने की कोई बात नहीं है...उम्र संबंधी समस्याओं के चलते मेरा मेडिकल चेकअप हो रहा है।"
read more at Instagram


