चांदी एक घंटे में ₹21,000 टूटी, MCX पर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद कीमतों में आया भूचाल
एमसीएक्स पर सोमवार को चांदी की कीमतों में घंटेभर के भीतर ₹21,000/किलोग्राम की गिरावट आई और यह ₹2,33,120/किलोग्राम पर पहुंच गई। यह तेज़ गिरावट ऐतिहासिक उछाल के बाद आई है। सत्र की शुरुआत में चांदी ₹2,54,174/किलोग्राम के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमत कुछ समय के लिए $80/औंस के पार पहुंच गई थी।
read more at हिन्दुस्तान


