चांदी के दाम में भारी उछाल, एक दिन में ₹7,400 हुई महंगी, सोने के दाम में भी हुआ ₹1200 का इज़ाफा
ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन के मुताबिक, लगातार 3 दिनों की गिरावट के बाद दिल्ली में बुधवार को 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत ₹1,200 बढ़कर ₹1,55,600/10 ग्राम हो गई। वहीं, चांदी के दाम भी ₹7,400 उछलकर ₹2,42,000/किलोग्राम पहुंच गए। पीटीआई के मुताबिक, निचले स्तर पर खरीदारी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से सोने-चांदी में यह तेज़ी आई है।
read more at PTI


