चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी भारतीय टीम
'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भेजे पत्र में सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है और दुबई में मैच खेलने की इच्छा जताई है। पिछले साल पाकिस्तान में आयोजित हुए एशिया कप के मैच भारत ने श्रीलंका में खेले थे।
read more at ABP न्यूज़


