चाचा के खिलाफ चुनाव लड़ना चुनौती लेकिन मैं चिंतित नहीं: अजित पवार के भतीजे युगेंद्र
महाराष्ट्र की बारामती विधानसभा सीट से एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के उम्मीदवार युगेंद्र पवार ने कहा है कि अपने चाचा अजित पवार (एनसीपी प्रमुख) के खिलाफ चुनाव लड़ना उनके लिए एक चुनौती है लेकिन वह चिंतित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की दुआएं और आशीर्वाद उनके साथ है। युगेंद्र अजित पवार के छोटे भाई श्रीनिवास पवार के बेटे हैं।
read more at R भारत


