चाचा का सोना चुराया, थार खरीदी और फिर भतीजे ने चाचा को ही पूजा में बुलाया
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 19-वर्षीय समर चव्हाण पर अपने चाचा के घर से 15 तोला सोने के गहने चुराने का आरोप है। उसने गहने करीब ₹10 लाख में बेचकर नई महिंद्रा थार खरीदी। हैरानी की बात यह है कि उसने गाड़ी की पूजा के लिए चोरी के शिकार चाचा को ही बुलाया। पुलिस ने चव्हाण और सुनार को गिरफ्तार किया।
read more at TV9 Marathi


