चोट के चलते आईपीएल 2025 से बाहर हुए राजस्थान रॉयल्स के तेज़ गेंदबाज संदीप शर्मा
राजस्थान रॉयल्स के तेज़ गेंदबाज़ संदीप शर्मा चोट के चलते आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। दरअसल, संदीप को गुजरात टाइटंस के खिलाफ गेंदबाज़ी के दौरान उंगली में चोट लग गई थी लेकिन उसके बावजूद भी उन्होंने मैच में गेंदबाज़ी जारी रखी थी। मुंबई इंडियंस के खिलाफ संदीप की जगह प्लेइंग इलेवन में आकाश मधवाल को खिलाया गया।
read more at इंडिया टीवी हिंदी


