चंडीगढ़ में SIR के बाद 56 हजार से ज़्यादा नाम हटे, नई वोटर लिस्ट में 4.60 लाख मतदाता
चंडीगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। सूची में 4,60,209 मतदाता पंजीकृत हैं जिनमें 2,34,516 पुरुष, 2,25,671 महिलाएं और 22 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। SIR से पहले चंडीगढ़ में 5,16,427 मतदाता थे, यानी पहले की सूची की तुलना में 56,218 मतदाता कम हुए हैं।
read more at Theprint


