चंडीगढ़ में रैपर बादशाह के नाइट क्लब के पास हुआ धमाका, बाइकसवारों ने फेंके देसी बम
चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में मंगलवार तड़के दो नाइट क्लबों के बाहर देसी बमों से धमाके किए गए। ये नाइट क्लब रैपर बादशाह के बताए जा रहे हैं। 2 अज्ञात बाइकसवारों ने बम फेंके हैं। हालांकि, घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। घटनास्थल का वीडियो सामने आया है जिसमें कांच के टुकड़े बिखरे दिखाई दे रहे हैं।
read more at लेटेस्टली


