चंडीगढ़ के वकील ने मांगी पड़ोसी की पिटाई की इजाज़त; HC के चीफ जस्टिस को लिखा पत्र
चंडीगढ़ के एक वकील ने पुलिस को ऐप्लिकेशन देकर पड़ोसी की पिटाई की अनुमति मांगी है। वकील ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, गृह सचिव, डीजीपी व एसएसपी को भी यह ऐप्लिकेशन भेजी है। बकौल वकील, पड़ोसी ने जानबूझकर उनकी नई थार पर खरोंचें मारकर उनका ₹1 लाख का नुकसान किया लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की।
read more at X


