Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चौथे दिन भी जारी रहा केदारनाथ बचाव अभियान, अब तक 10,374 लोगों को बचाया गया

short by तान्या झा / on Sunday, 4 August, 2024
उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त केदारनाथ यात्रा मार्ग पर फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान रविवार को लगातार चौथे दिन जारी रहा और अब तक 10,374 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि अब केवल केदारनाथ में 350 और लिंचोली में 50 यात्री फंसे हैं।
read more at भाषा