चीनी के आयात पर आई एक खबर और शुगर शेयरों में मचा हाहाकार, 5% तक टूटे ये स्टॉक्स
चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच सरकार के 10 लाख मीट्रिक टन कच्ची चीनी के ड्यूटी फ्री आयात के फैसले के बाद शुक्रवार को शुगर शेयरों में 5% तक गिरावट आई। डालमिया भारत शुगर 5.47%, द्वारिकेश शुगर 4.32%, बलरामपुर चीनी मिल्स 4.15% और त्रिवेणी इंजीनियरिंग 3.82% टूटे। सरकार का मकसद चीनी की सप्लाई बढ़ाकर बढ़ती कीमतों को काबू करना है।
read more at News18 हिंदी


