चीनी छात्र ने एक मिनट में 388 बार रस्सी कूदकर बनाया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड
चीन के 23 वर्षीय छात्र अलापति यिमायर ने एक मिनट में 388 बार रस्सी कूदकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक, अलापति प्रति सेकंड छह से ज़्यादा बार रस्सी कूदे। अलापति ने कहा, "रस्सी कूदने के बाद मेरे पैर कांप रहे थे।"
read more at Guinness World Records


