दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चाइनीज मांझे से गला कटने पर 26 वर्षीय बाइक सवार की मौत
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से गला कटने के कारण 26-वर्षीय बाइक सवार विकास सिंह की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, सोमवार को काम से घर लौटते समय मांझा उनके गले में उलझ गया जिससे गहरा घाव हुआ और बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मृतक की शादी 2-साल पहले हुई थी और उनका 3-महीने का बच्चा है।
read more at Inshorts


