AI समिट में चीनी रोबोडॉग को अपना बताने वाली गलगोटियास यूनिवर्सिटी के एक और प्रोडक्ट पर विवाद हुआ है। 'सॉकर ड्रोन' को यूनिवर्सिटी ने अपनी ऐंड-टू-ऐंड इंजीनियरिंग का प्रोडक्ट बताया जिसको लेकर दावा किया गया कि यह कोरियाई है। इंडियन यूथ कांग्रेस ने X पर लिखा, "पहले चीन, अब कोरिया...गलगोटियास 'उधार ली गई' इनोवेशन के वर्ल्ड टूर पर है।"