चीन की कंपनी Dobot Robotics ने 'First Breath' नाम से एक नया लाइफलाइक रोबोट पेश किया है। यह उन्नत बायोमिमेटिक तकनीक पर आधारित है जिसमें मांसपेशियों जैसी हरकत, असली जैसी त्वचा, बेहतर गर्दन मूवमेंट और वॉइस इंटरैक्शन शामिल हैं। कंपनी ने वीडियो में रैप्टर जैसे दिखने वाले रोबोट को दिखाया जो बेहद प्राकृतिक तरीके से चलता नज़र आता है।