Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चीन के मुकाबले भारत में क्यों इतने महंगे हैं लोन?

short by Rishi Raj / on Wednesday, 26 August, 2026
भारत में उधारी की लागत यानी बैंकों की लोन ब्याज दरें चीन के मुकाबले ज़्यादा हैं। भारत में होम लोन की औसत दर 7.5-8.45% और पर्सनल लोन की 10-15% है जबकि चीन में ये क्रमशः 3.1% और 3.5-3.65% के आसपास हैं। दरअसल, भारत में सरकारी बॉन्ड यील्ड ज़्यादा होने से बैंकों की फंडिंग लागत भी बढ़ती है जिससे लोन महंगे होते हैं।
read more at moneycontrol