चीन के विदेश मंत्री से मिले एस जयशंकर, लद्दाख विवाद के निपटारे पर हुई बातचीत
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कज़ाकिस्तान में चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात कर लद्दाख विवाद के निपटारे पर बातचीत की है। उन्होंने कहा, "चर्चा में कूटनीतिक और सैन्य माध्यमों से प्रयासों को दोगुना करने पर सहमति बनी है।" उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता दोनों देशों के बीच सामान्य संबंधों के लिए अहम है।
read more at भाषा


