Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चीन ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर इज़रायल के हमलों को लेकर दी तीखी प्रतिक्रिया

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Sunday, 15 June 2025
चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने इज़रायल-ईरान सैन्य संघर्ष के बीच ईरानी समकक्ष सैयद अब्बास अराघची से फोन पर बातचीत की है। वांग ने कहा, "ईरान के परमाणु ठिकानों पर इज़रायल का हमला खतरनाक उदाहरण पेश करता है और इसके विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं। ईरान की संप्रभुता के उल्लंघन की चीन निंदा करता है।"
read more at Moneycontrol.com