Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चीन में 7 वर्षीय बच्चे को 2 साल से आ रही थी दुर्गंध, जांच में नाक से निकला पेच

short by प्रियंका वर्मा / on Sunday, 6 October, 2024
हेनान प्रांत (चीन) में एक 7-वर्षीय बच्चे को पिछले 2 वर्षों से दुर्गंध आ रही थी जिसके बाद डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन कर उसकी नाक से एक पेच निकाला गया। बच्चे के सिर का सीटी स्कैन किए जाने पर नाक में पेच फंसा हुआ दिखा था। पेच के कारण उसकी नाक में संक्रमण फैल गया था और मवाद जमने लगा था।