चीन में शख्स ने 24 घंटे में की 5,000 किमी से अधिक की रेल यात्रा, बनाया विश्व रिकॉर्ड
चीन के डेयांग शहर के निवासी वांग डोंग ने 24 घंटे में 5,887.76 किलोमीटर की रेल यात्रा कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। डोंग ने 24 घंटे में रेल से सर्वाधिक दूरी (4,967.8 किलोमीटर) तय करने का पिछले विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। डोंग ने शेनज़ेन से यात्रा शुरू की थी और वह बीजिंग व शंघाई होते हुए यिबिन पहुंचे।
read more at NewsBytes हिन्दी


