Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चुनाव आयोग ने हरियाणा चुनाव की मतगणना के आंकड़ों में देरी के कांग्रेस के आरोपों पर दिया जवाब

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Tuesday, 8 October, 2024
हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना में आंकड़ों को देरी से अपडेट करने के कांग्रेस के आरोपों पर चुनाव आयोग ने जवाब दिया है। आयोग ने कहा, "आपके (कांग्रेस) गलत आरोप को साबित करने के लिए रिकॉर्ड पर कुछ भी नहीं है। आयोग गैर-ज़िम्मेदाराना, निराधार, अप्रमाणित व दुर्भावनापूर्ण बात को बढ़ावा देने के आपके प्रयासों को खारिज करता है।"
read more at X