Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चुनाव से पहले कांग्रेस का आरोप, कहा- भागलपुर में 1050 एकड़ ज़मीन अदाणी को ₹1 में दी गई

short by मनीष झा / on Monday, 15 September, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया है कि बिहार सरकार ने भागलपुर में 10 लाख पेड़ और 1,050 एकड़ ज़मीन उद्योगपति गौतम अदाणी को सौंपी है। बकौल खेड़ा, यह ज़मीन अदाणी को ₹1/वर्ष पर 33 वर्ष के लिए 2,400 मेगावॉट का पावर प्लांट लगाने के लिए दी गई है जिसका बजट ₹21,400 करोड़ है।