चाय बेचने वाले ने छत्तीसगढ़ में जीता मेयर पद का चुनाव
छत्तीसगढ़ में नगर निकाय चुनाव में रायगढ़ नगर निगम से चाय बेचने वाले जीवर्धन चौहान ने मेयर पद का चुनाव जीता है। जीवर्धन को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया था और उन्होंने लगभग 34,000 वोटों से जीत दर्ज की। गौरतलब है, चुनाव प्रचार के दौरान उनकी दुकान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी चाय बनाने पहुंचे थे।
read more at हिन्दुस्तान


